समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर और श्याम नारायण यादव के तैलिय चित्र पर पुष्पाजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। वहीं श्रद्धांजलि सभा अध्यक्षता आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज तथा संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। मौके पर सीपीआई एमएल जिला सचिव उमेश कुमार, आईसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह,आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, आईसा जिला कार्यालय सचिव राजू झा, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अनिल कुमार, दीपक यदुवंशी, सह सचिव संजीव कुमार, विवेक कुमार, दरखाशा जवी, जतिन कुमार, रंजीत कुमार इत्यादि ने संबोधित किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150