Samastipur

आखिरी ओवर का हीरो बना आकाश, T-20 के रोचक मुकाबले में समस्तीपुर की रोमांचक जीत

समस्तीपुर : जब जीत असंभव लग रही थी, तभी आकाश झा ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि पूरा मैच ही पलट गया। आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार, 8 विकेट गिर चुके थे और हर गेंद पर बढ़ता दबाव लेकिन आकाश ने हौसले और दमदार शॉट्स के दम पर समस्तीपुर को अविश्वसनीय जीत दिला दी। पटना के मोइनुद्दीन हक स्टेडियम में खेले गए सीनियर डिवीजन मेंस इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 इस रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर ने बेगूसराय को 1 विकेट से हराया। मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक टिका रहा, लेकिन अंत में जीत समस्तीपुर की झोली में गई।

बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए और 159 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में समस्तीपुर की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती रही। एक समय 8 विकेट गिर चुके थे और जीत दूर नजर आ रही थी। तभी क्रीज पर आए आकाश झा ने दबाव को चुनौती में बदल दिया। आखिरी ओवर में उन्होंने दो गगनचुंबी छक्के, एक चौका, एक डबल और दो सिंगल लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी से समस्तीपुर ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।

आकाश झा ने मात्र 17 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए और मैच के नायक बनकर उभरे। उनके अलावा अशफान खान (29), राहुल रोमोल्ड (21), मोहम्मद आलम (15) और गिरधर गोपाल (12) ने भी अहम योगदान दिया। समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनू झा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार खेल दिखाया, जो टीम की जुझारू भावना को दर्शाता है। यह मुकाबला टूर्नामेंट की शुरुआत में ही रोमांच की नई ऊंचाई तय कर गया, वहीं आकाश झा की पारी ने इसे यादगार बना दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

11 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

13 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

19 घंटे ago