फाइल फोटो
समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को एलआईसी ऑफिस, आज़ाद चौक, ताजपुर रोड, समस्तीपुर से निकाले जाने वाले भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पंजाबी कॉलोनी स्थित “जय भीम निवास” पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, रूट निर्धारण, सजावट, झांकियों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया। सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में बाबा साहेब के विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को जन-जन तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा को भव्य एवं अनुशासित रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। मौके पर उपस्थित अम्बेडकर जयंती आयोजन समिति के सदस्य रंजीत राम, विशाल सम्राट, रज़ीउल्ल इस्लाम, कृष्णा प्रसाद कन्हैया जी, कुणाल राम, रवि चौधरी, राजन राम, धर्मजीत निर्मल, धर्मवीर पासवान, रोशन कुमार, विनय राम, संजय राम, सावन गौतम, अर्जुन राम, बिट्टू कुमार, प्रमोद राम, सोनू चौधरी, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…
बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…
बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…
बिहार के विद्यालयों में डिजिटल इंडिया के अभियान के बेसिक में ही पलीता लगा हुआ…