Samastipur

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में अनाज की भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोदाम में रखे अनाज का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

उन्होंने गोदाम परिसर में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया। एसडीओ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे। प्रशासन की इस सक्रिय पहल से क्षेत्र में व्यवस्थाओं में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के नियमित निरीक्षण से व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 मिनट ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

2 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago