समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान डीएम ने जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एचएलबी (HLB) क्रिएशन एवं जिओ टैगिंग का कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि इसे अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रगति पर संतोष जताते हुए डीएम ने कहा कि अब तक करीब 13,700 लोगों ने स्व-गणना की है, जिनमें से 11,700 ने इसे अंतिम रूप से लॉक भी कर दिया है। उन्होंने सभी सरकारी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र स्व-गणना पूर्ण करें, ताकि प्रगणकों को घर-घर सत्यापन में सहूलियत मिल सके। डीएम ने यह भी जानकारी दी कि जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मियों, चार्ज ऑफिसर एवं जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई कर अगले तीन माह के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन किया जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अतिक्रमण से संबंधित सभी लंबित मामलों को आगामी तीन माह में निष्पादित कर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्णा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…