Samastipur

95.8% अंक लाकर प्रिया नंदिनी झा ने बढ़ाया सरायरंजन प्रखंड का मान, डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा का है लक्ष्य 

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के उदयपुर गांव निवासी परमानंद झा की पोती प्रिया नंदिनी झा ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले और प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रिया नंदिनी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने अंग्रेजी और विज्ञान विषय में 98-98 अंक हासिल किए, जबकि गणित एवं सामाजिक विज्ञान में 96-96 अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

सफलता के बाद प्रिया नंदिनी ने आगे की पढ़ाई की दिशा भी तय कर ली है। उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा है और नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। प्रिया नंदिनी की इस उपलब्धि पर उनके दादा परमानंद झा समेत परिवार के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, गांव के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago