समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ताल दशहरा गांव में आम तोड़ने को लेकर बुधवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों में रंजीत कुमार झा और सिंटू दास शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवक रंजीत कुमार झा की आम बगान में आम तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान रंजीत ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
बताया जाता है कि विवाद के दौरान रंजीत कुमार झा की जांघ में चाकू मार दिया गया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे सिंटू दास पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदेश्वर दास के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से सिंटू दास के आवेदन पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…