Samastipur

समस्तीपुर में उर्दू भाषा प्रोत्साहन योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

समस्तीपुर : ‘उर्दू भाषा/विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना’ के अंतर्गत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025–2026 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, एसडीओ दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम तथा भूमि सुधार पदाधिकारी ऋषभ राज सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इससे न केवल उनकी अभिव्यक्ति क्षमता विकसित होती है, बल्कि तार्किक सोच और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को फूल-माला एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संबंधित विभाग एवं आयोजकों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

27 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago