Samastipur

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के संचालक चिकित्सक डॉ. अभिनव आनंद का शव उनके कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही लखीसराय टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बता दें कि डॉ. अभिनव आनंद समस्तीपुर शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी हाॅस्पीटल में भी दो वर्षों तक अपनी सेवा दे चुके हैं। वह न्यूरोसर्जन डॉक्टरों की सूची में काफी चर्चित रहे है। समस्तीपुर जिले में कृष्णा हॉस्पिटल में अपनी सेवा के दौरान सिर में गंभीर रूप से चोट लगे सैकड़ों मरीजों की जान वह बचा चुके हैं। असमय उनके निधन पर डाॅ. महेश ठाकुर व श्रद्धा ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

पत्नी से चल रहा था विवाद :

जानकारी के अनुसार, डॉ. अभिनव आनंद ने करीब 16 महीने पहले मुजफ्फरपुर की एक महिला चिकित्सक से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों विद्यापीठ चौक स्थित अपने मकान में रह रहे थे। समस्तीपुर से लखीसराय शिफ्ट होने पर डाॅ. अभिनव आनंद ने विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल खोल और जल्द ही क्षेत्र में काफी चर्चित भी हो गये। लेकिन इस बीच कुछ समय बाद दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि उनकी पत्नी पीजी की पढ़ाई के लिए बाहर चली गई थीं, जिसके बाद डॉक्टर मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

खाना-नींद छोड़ दी थी :

अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से डॉक्टर ने ठीक से भोजन नहीं किया था और न ही वे सो पाए थे। उन्होंने अपने सहायक से कुछ दवाएं मंगाई थीं और फ्लूइड चढ़ाने को कहा था। इसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब सहायक कमरे में पहुंचा, तो डॉक्टर को अचेत अवस्था में पाया। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी।

पहले भी हो चुकी थी शादी :

बताया जा रहा है कि डॉ. अभिनव आनंद की पहली शादी दिल्ली के एक संपन्न परिवार में हुई थी, लेकिन करीब एक वर्ष बाद दोनों का तलाक हो गया था। डॉ. अभिनव बड़हिया थाना क्षेत्र के सदाय बीघा गांव निवासी उदय शंकर सिंह के इकलौते पुत्र थे। वे अपने अस्पताल का संचालन कर रहे थे और शहर में एक युवा चिकित्सक के रूप में पहचान बना चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस :

इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago