समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम है. जिन लोगों ने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (KYC) नहीं कराया है, उनके पास अब बहुत कम समय बचा है. विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि 31 मार्च तक हर हाल में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए. तय समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर करीब डेढ़ लाख से अधिक लाभुकों की पेंशन पर रोक लग सकती है. खासकर वृद्धा पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.
जिले में कुल 5,17,664 पेंशनधारी हैं, जिनमें से अब तक केवल 3,67,460 लाभुकों ने ही जीवन प्रमाणीकरण कराया है. इसका मतलब है कि अभी भी बड़ी संख्या में लोग इस जरूरी प्रक्रिया से वंचित हैं. ऐसे लाभुकों का नाम सूची से हटाया भी जा सकता है, जिससे उनकी नियमित पेंशन बंद हो सकती है. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि सभी पात्र लाभुक समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े.
जीवन प्रमाणीकरण कराना बेहद आसान है. लाभुक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या बायोमेट्रिक माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है. सरकार की इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन सही लाभुक तक ही पहुंचे.
जीवन प्रमाणीकरण कराना बेहद आसान है. लाभुक अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर या बायोमेट्रिक माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है. सरकार की इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन सही लाभुक तक ही पहुंचे.
यदि आपने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, तो बिना देर किए तुरंत यह प्रक्रिया पूरी कर लें. समय सीमा के बाद पेंशन बंद होने का खतरा बना हुआ है, जिससे अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…