Samastipur

बिशनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर पति की मौ’त और पत्नी गंभीर रूप से ज’ख्मी, होली में शामिल होने जा रहे थे ससुराल

समस्तीपुर : जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर बिशनपुर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के बिथान वार्ड संख्या-11 निवासी कृष्णदेव महतो के पुत्र अंजनी कुमार (45 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं उनकी पत्नी सरिता देवी (35 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती बाइक से बिथान से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंजनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरिता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया। उनका शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। वहीं शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा यातायात पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अंजनी कुमार होली पर्व के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ वारिसनगर के नागरबस्ती स्थित अपने ससुराल जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

3 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

5 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

8 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

19 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

19 घंटे ago