Samastipur

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना एक युवक को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे हथियार सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह घटना गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की है। चकउंबर निवासी सुनील कुमार के घर घटहो थाना क्षेत्र के एकना गांव निवासी लखिन्द्र कुमार पहुंचा। बताया जाता है कि सुनील और लखिन्द्र के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते लखिन्द्र ने सुनील के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और देसी कट्टा लहराते हुए रंगदारी मांगने लगा।

हथियार देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान सुनील कुमार और अन्य ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लखिन्द्र कुमार को हथियार के साथ दबोच लिया। इसके बाद तत्काल विद्यापतिनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटहो थाना क्षेत्र के एकना गांव निवासी नागों राय के पुत्र लखिन्द्र कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लखिन्द्र कुमार के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago