Samastipur

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की रात जदयू के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सचिन कुमार के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा गोली और खोखा बरामद किया है।

जदयू नेता ने पुलिस को आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, उन्होंने घटना में किसी को नामजद नही किया है। उन्होंने बताया कि वे एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौटने बाद में सोने चले गए। इसी दौरान 12:30 बजे के आसपास दो धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने सोचा कि भारत मैच जीत गया है इसलिए, कोई पटाखा फोड़ रहा है।

सुबह जब सो के जगा तो पता चला कि गोली चली है। घटना में मेरी गाड़ी भी छतिग्रस्त हो गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके उपर दो बार जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की गई। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

2 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago

बिहार: वर्दी का रौब दिखा वसूली करने वाली फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, दबंगई से देती थी झांसा

बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…

7 घंटे ago