समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

IMG 20260212 WA0118

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य में गरज के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को समस्तीपुर सहित आसपास इलाकों के अन्य जिलों में मौसम में बदलाव आने के साथ झोंके के साथ हवा चलने व कुछ जगहों पर छिटपुट वर्षा (Bihar Rain alert) से मौसम सामान्य बना रहा।

राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर में तेज हवा के साथ ओला गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ी। तेज हवा के साथ आम, लीची और गेहूं के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। औरंगाबाद, मोतिहारी, बेतिया, खगड़िया, समस्तीपुर, नालंदा आदि जगहों पर मौसम में बदलाव आने के साथ आंधी-पानी की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान हवा की तेज गति होने के साथ गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।राजधानी सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, कटिहार, किशनगंज एवं अररिया समेत अन्य भागों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवा चलने की संभावना है।

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव के साथ इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से चार एवं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को मधुबनी में 31 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम में बदलाव आने के साथ शुक्रवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस एवं 36.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर (नालंदा) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना समेत अन्य भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को मोतिहारी में सर्वाधिक वर्षा 10.0 मिमी दर्ज की गई। जबकि, समस्तीपुर के पूसा में 7.0 मिमी, राजगीर में 8.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150