Samastipur

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप कुमार ने सभी गैस एजेंसी के संस्थापक एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने गैस एजेंसी को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखी जाए। एलपीजी वितरण में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व की ही नीति का अनुपालन हो। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखते हुए उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण न करें। गैस एजेंसी एवं वितरकों के द्वारा आम जनता के घर तक निर्बाध रूप से गैस सिलेंडर पूर्व की ही तरह उपलब्ध करवाई जाती रहेगी। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

20 मिनट ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

3 घंटे ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

16 घंटे ago