समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है। जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर अलग-अलग समय में वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीजों के वाहन, शव वाहन तथा न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। जारी रूट प्लान के अनुसार चिनी मिल चौक से स्टेशन रोड, बंगाली टोला, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, भूतनाथ मंदिर, गणेश चौक होते हुए मगरदही तक दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसी तरह पटेल गोलंबर से कचहरी रोड होते हुए लखना चौक तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। कचहरी रोड से कचहरी चौक होते हुए काशीपुर झा जी भोजनालय तक भी इसी अवधि में वाहनों का परिचालन नहीं होगा। धर्मपुर चौक से चकनूर लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए पंजाबी कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन चक्का, चार चक्का और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

वहीं दुधपुरा चौक से भोला टाकिज तथा बस स्टैंड से भोला टाकिज तक भी इसी समयावधि में सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ताजपुर रोड स्थित महादेव चौक (अर्जुन स्वीट्स) से इंटर कॉलेज काशीपुर रोड होते हुए लखना चौक तक भी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वाहनों का परिचालन ठप रहेगा। इसके अलावा पटेल गोलंबर से कलेक्ट्रेट रेलवे ओवरब्रिज होते हुए चीनी मिल चौक तक जुलूस के दौरान वाहन जुलूस के दाहिने तरफ से अधिकतम 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। हालांकि इस दौरान व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं बहादुरपुर चौक हनुमान मंदिर से पुरानी दुर्गा स्थान तक भी तीन पहिया, चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

इन जगहों पर होगा नो पार्किंग : 

शहर के ताजपुर रोड में महादेव चौक अर्जुन स्वीट्स से लेकर काशीपुर रोड, लखना चौक तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित होगी। वहीं चिनी मिल चौक, स्टेशन रोड-बंगाली टोला-पुरानी दुर्गा स्थान-गोला रोड-भूतनाथ मंदिर- गणेश चौक-मगरदही तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग वर्जित होगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150