Samastipur

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल 

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड निवासी बैद्यनाथ सहनी के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप लेकर रेलवे कॉलोनी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रेलवे कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास मौजूद दो बैग से कुल 36 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर युवक को हिरासत में ले लिया और थाना लाकर पूछताछ की। बताया जाता है कि आरोपी इस शराब को बेचने के उद्देश्य से कल्याणपुर ले जाने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ट्रेन से शराब लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago