Samastipur

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के आदेश से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एजेंसी के करीब एक दर्जन मजदूरों पर केस दर्ज कर दिया गया। गौरतलब है कि समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड के मोतीपुर स्टेशन के पास बिना ब्लाक लिए स्लीपर बदल दिया गया था। इसके बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

अब इस मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही, वैसे-वैसे कार्रवाई शुरू हो रही। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मामले में प्राथमिक जांच के बाद पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) ओम प्रकाश सिंह को डीआरएम के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं, काम कर रहे पटना की एजेंसी जयश्री के मुंशी दिलीप कुमार सहित करीब एक दर्जन मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये सभी बिना आवश्यक अनुमति और ब्लाक लिए उसी रेल पटरी की स्लीपर बदल रहे थे, जिस पर वंदे भारत ट्रेन आ रही थी। यानी वह लाइन बिल्कुल चालू थी और उसी लाइन पर रेल पटरी पर स्लीपर था। आरपीएफ इंस्पेक्टर मोतिहारी, भरत प्रसाद ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों की गिरफ्तारी और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों के नाम और पते के सत्यापन के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। फिलहाल, मामले की जांच समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय संरक्षा अधिकारी कर रहे हैं। उसके बाद पीडब्ल्यूआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago