Samastipur

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम कहानी युवती द्वारा संघर्ष के बाद आखिरकार शादी के अंजाम तक पहुंच गई। वैदिक रीति रिवाज के साथ रविवार की रात मंदिर में शादी रचा कर प्रेमी पति बना। यह मामला तब चर्चा में आया जब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली एक युवती दस दिन पहले अपने प्रेमी के साथ लड़की समस्तीपुर आई थी। यहां दो दिन एक होटल में रही। वहीं लड़का अपने घर वालों को समझाने की बात गांव चला गया। इसके बाद लड़का के वापस नहीं आने पर युवती उसके घर पहुंच गई।

वहीं गांव में ही एक सप्ताह से रह रही थी। अपने प्रेमी से मिलने के लिए हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने पहल करते हुए पूरे समाज की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में गांव के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें बल्लीपुर की मुखिया अनिता देवी और उनके पति शंकर मंडल भी मौजूद रहे।

पंचायत ने यह फैसला सुनाया कि यदि दोनों युवक युवती आपसी सहमति से साथ रहना चाहते हैं। तो उन्हें सामाजिक रूप से शादी करनी होगी। पंचायत के इस फैसले को अंततः दोनों परिवारों और गांव के लोगों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दरभंगा जिला के देकुली धाम धर्मेश्वर नाथ मंदिर में समाज की मौजूदगी में दोनों की विधि-विधान से शादी कराई गई। शादी के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही और सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

5 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

6 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

6 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

8 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

8 घंटे ago