समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा गांव की एक नाबालिग किशोरी को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल कुमार बीते 10 मार्च को गांव की एक नाबालिग किशोरी को अपने साथ भगा ले गया। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में अनिल कुमार, उसके पिता बिंदेश्वर सहनी, चचेरे भाई सन्नी कुमार सहित अन्य के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने बिंदेश्वर सहनी (45 वर्ष) और सन्नी कुमार (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि फरार युवक और किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। गिरफ्तार दोनों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150