Samastipur

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुधांशु कुमार मंगलवार की रात करीब 8 बजे से लापता था।परिजनों ने बताया कि उन्हें आपसी वर्चस्व को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुछ लोगों ने खाने-पीने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसी बहाने सुधांशु को अपने साथ ले जाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

घटना उस समय और भी भयावह हो गई जब शुक्रवार को गांव के पास मिट्टी में दबे बोरे से उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। वहीं एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी नमूने एकत्रित किए। पुलिस फिलहाल मृतक का कटा हुआ सिर बरामद करने के लिए आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संदिग्धों की पहचान कर रही है और जल्द ही इस जघन्य हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया में जुटी थी और पोस्टमार्टम के लिये भेजने तैयारी की जा रही थी। इधर इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे भुसारी गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

36 मिनट ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

6 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

7 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

7 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

9 घंटे ago