समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिलौत निवासी दशरथ राम के पुत्र सोनू कुमार उर्फ फुलो के रूप में की गई है। फुलो के उपर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उसकी गिरफ्तारी बीती रात उसके घर से ही की गयी है। पुलिस ने फुलो से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि, गोलीकांड में सोनू उर्फ फुलो की संलिप्तता पाई गई है। इसके उपर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिलौत गोलीकांड मामले में इससे पूर्व मुख्य साजिशकर्ता सहित सात अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते 7 दिसंबर को बटाई पर जमीन जोतने के विवाद को लेकर सिलौत में हिमांशु शेखर झा, हरिओम कुमार झा और अजय कुमार झा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद घायलों के बयान पर दस नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
समस्तीपुर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए छतौना में पिता व उसके दो पुत्रों की गिरफ्तारी की है। तीनों के उपर गांव के ही चौकीदार ने मारपीट करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छतौना गांव के स्व. रामचंद्र महतो के पुत्र रमेश महतो व रमेश महतो के पुत्र राहुल कुमार और सुशील कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार रमेश महतो ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को आरोपी बनाया था। इधर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में पिता व उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…