Samastipur

शहर के मोहनपुर में होली से पहले पुलिस ने 10 लीटर बीयर के साथ एक को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में छापेमारी कर एक घर से करीब 10 लीटर बीयर बरामद किया है। इस दौरान एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान मोहनपुर निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने होली के दौरान बिक्री के उद्देश्य से बीयर की खेप मंगाई थी और उसे घर में छिपाकर रखा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और शराब बरामद कर ली। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बरामद बीयर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

60 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago