Samastipur

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.20 लाख की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मॉडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक जर्दा कारोबारी से करीब 4.20 लाख रुपये लूट लिए। घटना की पूरी वारदात एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी राहुल गुप्ता अपने आवासीय परिसर में ही विभिन्न कंपनियों की एजेंसी चलाते हैं। सोमवार की दोपहर उनका कलेक्शन ब्वॉय बाजार से रुपये लेकर एजेंसी पहुंचा ही था कि उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां आ धमके।

बदमाशों ने अंदर घुसते ही हथियार निकालकर वहां मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और गल्ले में रखी पूरी नकदी अपने कब्जे में ले ली। घटना के दौरान दो बदमाश एजेंसी के अंदर रहे, जबकि एक बदमाश गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश नगदी को एक बैग में भरकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश एक ही बाइक से आए थे और बाइक को एजेंसी के गेट के बाहर खड़ा कर रखा था।

घटना के बाद पीड़ित राहुल गुप्ता ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। कारोबारी राहुल गुप्ता के अनुसार बदमाश करीब 4.20 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हैं। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित से आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनकी भागने की दिशा में पुलिस टीम को लगाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

28 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

43 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago