समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से पांच शराब के नशे में धुत लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धर्मपुर से तीन, हकीमाबाद से एक तथा मगरदही से एक व्यक्ति को पकड़ा है। गिरफ्तार लोगों में खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल निवासी अरविंद दास, हकीमाबाद निवासी राजीव कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी मो. इरशाद, मो. इरफान और मो. जलाल शामिल हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150