समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत अकैडमी के होनहार छात्र शमशीर अख्तर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल किया है। इस शानदार सफलता से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन हुआ है। इस सफलता के पीछे संघर्ष, त्याग और कड़ी मेहनत की एक प्रेरणादायक कहानी छिपी है। शमशीर अख्तर स्वर्गीय जहांगीर अंसारी के पुत्र हैं। उनके पिता का निधन तब हो गया था, जब वह एलकेजी में पढ़ते थे। इतनी कम उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाना किसी भी बच्चे के लिए बड़ी चुनौती होती है, लेकिन शमशीर ने इस कठिन परिस्थिति को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।
छात्र की मां तरन्नुम प्रवीण सिलाई का काम कर किसी तरह परिवार का खर्च चलाती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। अपनी मेहनत और त्याग के बल पर उन्होंने बेटे के सपनों को उड़ान देने का काम किया। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत की और अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया। छात्र शमशीर अख्तर ने भी अपनी मां तरन्नुम प्रवीण की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया और दिन-रात पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि छात्र शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा है। छात्र की इस कामयाबी पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता उन तमाम विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…