समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्भुपट्टी गांव निवासी इंजीनियरिंग छात्र उत्सव कुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया गया है कि मृतक उत्सव कुमार सिंह अपने माता-पिता का बड़ा पुत्र था। उसका छोटा भाई समस्तीपुर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिता राजीव कुमार सिंह गांव में खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और वे काफी समय से बीमार भी चल रहे हैं।
बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी हालत और बिगड़ गई। वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बहनोई नालंदा के लिए रवाना हो गये ताकि पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया जा सके। बताया गया है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जा रहा है। देर रात तक शव गांव पहुंचने का अनुमान है। ग्रामीणों ने बताया कि उत्सव पढ़ाई में काफी मेधावी था और इंजीनियर बनकर परिवार का सहारा बनना चाहता था। उसकी असमय मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरा आघात पहुंचा है। गांव में शोक का माहौल है और लोगों का लगातार मृतक के घर पर सांत्वना देने के लिए पहुंचना जारी है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी का कहना है कि परिवार ने अपना सहारा खो दिया। अंतिम संस्कार के लिए शव के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
बता दें कि नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ा के पास चंडी-सरमेरा एसएच-78 पर गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में नालंदा इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी छात्र इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) ब्रांच के तृतीय सेमेस्टर के थे। सभी छात्र काले रंग की कार में सवार थे। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए पईन में जा गिरी, जिसमें लगभग दो फीट पानी था।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…
व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…