Samastipur

समस्तीपुर के अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 102वां रैंक लाकर बना IPS, करेगा देश की सेवा 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला का नाम एक बार फिर देश में सुमार हो गया है. जहां मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव निवासी प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह और अनुराधा राजपूत का पुत्र अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पहली बार में ही निकाल 102वां रैंक लाकर आईपीएस बनकर जिला को गौरवान्वित किया है. अभिषेक चौहान का जन्म 18 नवंबर 1999 को पूसा स्थित अस्पताल में हुआ था. बचपन से ही वह मेघावी छात्र रहा है. आरम्भिक पढ़ाई हाजीपुर में अक्षरा स्कूल से शुरू हुई थी. जहां से उसने एक साथ सैनिक स्कूल और आर के मिशन में छठी क्लास में नामांकन की परीक्षा निकालकर अपनी पढ़ाई की दुनिया में कदम रखा था. जहां से उसने एम टेक पुरा करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बनकर जिला का नाम रौशन किया था.

साथ ही 2022 में अपनी बहन मेधा चौहान की शादी विश्वजीत कुमार से होने के बाद लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी. 2025 में पहली बार में ही संघ लोक सेवा आयोग की पीटी और मेंस परीक्षा पास कर 2026 में इंटरव्यू में भी शानदार तरीके से सदस्यों द्वारा पूछे जा रहे सवाल का सटीक जबाव देते हुए अपनी काबलियत सामने रखी थी. शुक्रवार को जैसे ही संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया तो उसे 102वां रैंक में आईपीएस पद प्राप्त हुआ है.

बताते चले कि अभिषेक चौहान के पिता प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) हैं. उसके चाचा पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, चाची तनुजा सिंह, चचेरा भाई आनंद चौहान, अनीश चौहान सहित उसके ननिहाल दलसिंहसराय में भी खुशी का माहौल है. उसके नाना अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, नानी सुशीला सिंह, मौसी अनुपमा राजपूत, मौसा अरुण कुमार सिंह, मामा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. ओम राजपूत, एबीपी न्यूज़ के संवाददाता श्री राजपूत, जय राजपूत, भाई आनंद गौरव, आंनद सौरभ, आनंद शुभम, मणिरत्नम, ज्योतिरत्नम, नील रत्नम, ईरा राजपूत, भांजा इवान सिंह ने उसे बधाई दी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

5 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

5 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

20 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

20 घंटे ago