कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने वाली सड़क स्थित रामपुरा के बूढ़ी गंडक नदी के बाटर बांध पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घात लगाए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बुलेट बाइक, दो देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने वाली सड़क स्थित रामपुरा के बूढ़ी गंडक नदी के बाटर बांध पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घात लगाए तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया।#Samastipur #Kalyanpur #SamastipurPolice pic.twitter.com/iwmIZtmJ8Y
— Samastipur Town (@samastipurtown) March 19, 2026
इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक बांध पर संदिग्ध स्थिति में घात लगाए बैठे हैं। सूचना मिलते ही एसआई गुड्डू कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार एवं एएसआई सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर निवासी क्रिस राज, मड़ाई खुर्द निवासी मोहम्मद अशफाक उर्फ मोहम्मद आकिब तथा कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

