समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं अंडरपास निर्माण की योजना करीब चार साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सका है। मुजफ्फरपुर से ताजपुर, दलसिंहसराय होते हुये बरौनी तक जानेवाली एनएच 127 (पुराना एनएच 28) में सड़क हादसों को रोकने एवं सड़क जाम की समस्या से निजात के लिये समस्तीपुर जिले के ताजपुर, मुसरीघरारी, सातनपुर एवं दलसिंहसराय में आरओबी एवं अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया 4-5 साल पहले ही एनएचएआई ने शुरू की थी। मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय सीमा भी तय किया गया था। इसके लिये राशि आवंटित करने के साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई थी।
इसके साथ ही जिले में निर्माण कार्य के लिये चिन्हित स्थलों पर एनएच के दोनो किनारे पर गढ्ढा खोदने तथा नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लेकिन अतिक्रमण की समस्या का निदान नहीं होने समेत अन्य कारणों निर्माण एजेंसी ने सभी जगह कार्य रोक दिया। बाद में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की पहल की थी। लेकिन दलसिंहसराय में सरदारगंज चौराहा स्थित हनुमान व दुर्गा मंदिर को हटाने के लिये के लिये शुरू कवायद बेनतीजा रही थी। इसका असर यह हुआ कि निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
बताते चलें कि तीन साल पूर्व दूसरी निर्माण एजेंसी ने काम जरूर शुरू किया। लेकिन उसने भी जल्दी ही सामान समेट लिया। तब से दलसिंहसराय, मुसरीघरारी एवं ताजपुर में निर्माण कार्य को गति नहीं मिल सकी। हालांकि इन तीनो से अलग सातनपुर में आरओबी एवं अंडरपास का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है।
जानकारी के अनुसार सातनपुर में 1600 मीटर में निर्माण के लिये 25.47 करोड़, ताजपुर में 1390 मीटर, मुसरीघरारी में 1340 मीटर एवं दलसिंहसराय में 1200 मीटर में आरओबी के लिये 105 करोड़ की राशि आवंटित की गई थी। आरओबी बन जाने से एनएच पर वाहनों का निर्बाध परिचालन सम्भव हो जाता। वहीं अंडरपास बनने से बाइक व छोटे वाहनों के चालकों को भी आवागमन में सुविधा होती। जिससे सड़क जाम की समस्या का लोगों को सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन निर्माण कार्य के ठप पर जाने से एक तरफ जहां सड़क हादसों पर विराम नहीं लग सका।
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…
बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…
बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…
समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…