Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना पुलिस ने फरार आरोपी मनीष कुमार उर्फ मुंशी उर्फ हंटर को मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार वह पिछले वर्ष 28 मई को अपने चार साथियों के साथ कोर्ट हाजत से फरार हो गया था, जिसके बाद से वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नगर थाने में बतौर थानाध्यक्ष उनकी पोस्टिंग के बाद से ही उन्होंने इस मामले को प्राथमिकता में रखा था। लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार बीती रात मुजफ्फरपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

चार आरोपी हुए थे फरार, एक मारा गया एनकाउंटर में :

बता दें कि हाजत से फरार होने वालों में मनीष उर्फ मुंशी के अलावे वैशाली जिले के पश्चिमी गोप टोला निवासी राजनंदन उर्फ छोटू, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अरविंद सहनी, तथा तुर्की चैनपुर (मुजफ्फरपुर) निवासी मंजीत कुमार शामिल था। घटना के समय एक अन्य फरार बदमाश नागेंद्र महतो को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया था, जबकि बाकी चार भागने में सफल रहे थे। इनमें से अरविंद सहनी को पिछले वर्ष अगस्त में एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया था। यह मुठभेड़ वैशाली थाना क्षेत्र के चिन्तामनीपुर स्कूल के पास हुई थी। फिलहाल राजनंदन और मंजीत कुमार अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे थे गंभीर सवाल :

कोर्ट परिसर से कैदियों के फरार होने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। मामले की विभागीय जांच भी कराई गई थी। जांच के बाद ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक हवलदार और आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार मनीष कुमार के खिलाफ अन्य थानों में भी लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

1 घंटा ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

6 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

6 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

8 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

16 घंटे ago