राजकीय मेले में खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री मामले में समस्तीपुर SP ने दिये जांच के आदेश
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवारा में आयोजित राजकीय मेला में खुलेआम शराब की बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रशासनिक अधिकारी अब इसकी छानबीन में जुट गए हैं। वीडियो और फोटो के आधार पर कारोबारी की भी पहचान की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच की जिम्मेवारी एसडीपीओ पटोरी को सौंपी है। खुलेआम काउंटर पर रखकर शराब की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन के ही कुछ लोगों का कहना है कि शराबबंदी वाले बिहार में सार्वजनिक जगहों पर शराबबंदी संबंधित बोर्ड लगाए जाते हैं। लेकिन पूरे मेला परिसर में कहीं भी इसको ले जागरुकता संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया। हालांकि पुलिस वीडियो के आधार पर पड़ताल में जुट गयी है। हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पूरे फोटो और वीडियो की पड़ताल की जा रही है। लोगों के पहचान जुटाये जा रहे हैं। संबंधित लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
यहां देखें वीडियों :

