Samastipur

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान कदाचार का मामला सामने आया है। हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान एक छात्रा और एक छात्र को मोबाइल फोन से रील्स बनाते और अनुचित साधनों का उपयोग करते पकड़ा गया। दोनों को तत्काल परीक्षा से निष्कासित करते हुए थाने के हवाले कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह घटना परीक्षा कक्ष संख्या 38 में हुई।

छात्रा एएनडी कॉलेज की और छात्र बीआरकेसी कॉलेज मुसरीघरारी का बताया गया है। दोनों पर मोबाइल का उपयोग कर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने और परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा कक्ष में वीक्षक के रूप में डॉ. एसएम हामिद, डॉ. एमक्यू अंसारी और डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद मौजूद थे। वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजकिशोर, उप नियंत्रक सुनील कुमार सिंह और प्रेक्षक डॉ. सतीश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को निष्कासित घोषित किया।

इस परीक्षा सत्र में कुल 699 छात्र शामिल हुए थे। प्रवेश के दौरान सघन जांच की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राय को दी गई थी, जबकि छात्राओं की जांच अनुपम कुमारी और खुशबू कर रही थीं। इसके बावजूद छात्र द्वारा मोबाइल अंदर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। कहीं न कहीं कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब चेकिंग हुई तो मोबाइल कैसे अंदर गया।

घटना के बाद दोनों परीक्षार्थियों को स्थानीय थाने भेज दिया गया, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय में कार्रवाई की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया की बढ़ती लत परीक्षा जैसी गंभीर प्रक्रियाओं को प्रभावित कर रही है। इधर, कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में जांच प्रक्रिया और कड़ी करने की बात कही है। वहीं स्थानीय छात्र संगठनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

7 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

12 घंटे ago