Samastipur

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान डीएम एवं एसपी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

सघन गश्ती का निर्देश

सभी थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

सूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर जोर

असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इंटेलिजेंस इनपुट को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

शांति समिति की बैठक कराने का आदेश

सभी एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ एवं थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि त्योहार आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हो सके।

आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए पेयजल, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार एवं सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े। जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago