Samastipur

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार सभी पेंशनधारियों को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में जीवन प्रमाणीकरण कराना होगा, ताकि पेंशन का भुगतान नियमित रूप से उनके खाते में होता रहे। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार जिले में कुल 5,17,666 पेंशनधारी हैं। इनमें से 3,66,813 लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है, जबकि अभी भी 1,50,732 (29.12 प्रतिशत) पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण लंबित है।

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार विभूतिपुर में 12 हजार 799, बिथान में 5 हजार 710, दलसिंहसराय में 7 हजार 521, हसनपुर में 8 हजार 197, कल्याणपुर में 11 हजार 884, खानपुर में 6 हजार 928, मोहनपुर में 3 हजार 664, मोहिउद्दीननगर में 5 हजार 606, मोरवा में 5 हजार 716, पटोरी में 6 हजार 643, पूसा में 4 हजार 519, रोसड़ा में 8 हजार 442, समस्तीपुर में 9 हजार 943, सरायरंजन में 9 हजार 356, शिवाजीनगर में 7 हजार 630, सिंघिया में 6 हजार 715, ताजपुर में 5 हजार 932, उजियारपुर में 10 हजार 269, विद्यापतिनगर में 5 हजार 301 और वारिसनगर में 7 हजार 957 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी बाकी है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। यह सुविधा 22 दिसंबर 2025 से शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर पेंशन भुगतान प्रभावित हो सकता है। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर से संपर्क करने की अपील की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

35 मिनट ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

1 घंटा ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

2 घंटे ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

11 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

16 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

18 घंटे ago