Samastipur

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ह’त्याकांड के दोषियों को दस-दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार दिये गये मेघु प्रसाद, अमित प्रसाद उर्फ अमित कुमार, पिंटू यादव उर्फ पिंटू गोप एवं रवि कुमार को कोर्ट ने 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सिविल कोर्ट दलसिंहसराय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय के कोर्ट ने गुरुवार को अभियोजन एवं बचाव पक्ष को सुनने के बाद फैसला सुनाया। कोर्ट ने चारों को 1-1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। वहीं शेष पांच दोषियों क्रमशः अनुज प्रसाद, रहीश कुमार, धनंजय यादव, विकास कुमार एवं विपिन कुमार को 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

पांचों को 75-75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। कोर्ट ने जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया। जबकि जुर्माने की कुल राशि का 90 प्रतिशत मृतक के आश्रित को प्रदान करने के लिये संबंधितों को निर्देशित किया गया। अभियोजन की तरफ से अरुण कुमार सिंहा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही थी।

मालूम हो कि जिले के उजियारपुर थाने के शाहवाजपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास एसएच 88 पर 14 अगस्त 2023 की रात नालंदा जिला के भैंस चोर गिरोह के एक सदस्य के पकड़े जाने पर थानाध्यक्ष नंदकिशोर को गोली मारकर अपने साथी को मुक्त करा गिरोह के सभी सदस्य भाग निकले थे। इलाज के लिये ले जाने पर आईजीएमस पटना में दारोगा की 15 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। मामले को लेकर मोहनपुर थाना में पदस्थापित दारोगा रंजीत कुमार शर्मा ने उजियारपुर थाना में कांड संख्या 306/2023 दर्ज कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago