Samastipur

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पीड़ित यात्री बाघी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ब्रजनंदन कुमार ने कहा है कि वे अपने परिवार के साथ देवघर मुंडन कराने गये थे। वापसी के दौरान कोलकाता – जयनगर एक्सप्रेस 13135 के एस 4 कोच में सफर कर रहे थे। इस दौरान हथीदह स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले अचानक दस नकाबपोश बदमाश कोच में घुस आये। सभी हथियार से लैश थे। बदमाशों ने उनकी बहन के सिर व कान के पास पिस्टल के बट से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

इस दौरान अन्य बदमाशों ने चुप रहने की धमकी देते हुए सोने के जेवर, मोबाइल व नगदी सहित करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली। घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गये और आराम से चलते बने। पीड़ितों ने घटना की जानकारी ट्रेन में मौजूद गश्ती टीम के दो पुलिस कर्मियों को दी। वहीं बरौनी जंक्शन पहुंचने पर रेल पुलिस को घटना की लिखित शिकायत की गयी। इस बाबत समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर शून्य प्राथमिकी दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के थाना को भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago