Samastipur

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य आज 19 मार्च से शुरू होगा, इसकी तैयारी पूरी हो गई है। मूल्यांकन कैसे व किस रूप में करना है, इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने डीईओ व डीपीओ को निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार मूल्यांकन का कार्य, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से चिन्हित स्कूल कॉम्प्लेक्स (अर्थात पंचायत में अवस्थित स्कूल कॉम्प्लेक्स) या कोई अन्य निर्धारित विद्यालय में किया जायेगा।

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेन्टर विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक (संचालक) को संबंधित मूल्यांकन केन्द्र के मूल्यांकन निदेशक नामित करेंगे, मूल्यांकन से संबंधित समस्त कार्यों का निष्पादन करेंगे। हर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ली गई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रधान परीक्षक / सह परीक्षक की प्रतिनियुक्ति करते समय संबंधित शिक्षकों के शिक्षण अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें वरीयता देंगे। मूल्यांकन केन्द्र पर परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति करते समय वर्गवार यथा, वर्ग 3 से 5 एवं वर्ग 6 से 8 के विषयवार संबंधित शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago