समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए, समस्तीपुर BRB काॅलेज में छात्रों को किया गया जागरूक

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और युवाओं को डिजिटल रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को साइबर थाने की पुलिस ने बीआरबी कॉलेज परिसर में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

सत्र के दौरान साइबर थाना के पदाधिकारियों ने बताया कि आज के समय में अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी है।

IMG 20260216 WA0006paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस अधिकारियों ने फाइनेंस से जुड़े साइबर फ्रॉड, निवेश के नाम पर ठगी, दोस्त या परिचित के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी, ओएलएक्स जैसी साइटों पर खरीद-बिक्री के दौरान होने वाली ठगी, एटीएम एक्सचेंज, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से जुड़े फ्रॉड, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, अनजान वीडियो कॉल, फर्जी पासपोर्ट और वीजा सत्यापन जैसे मामलों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आरटीओ चालान के नाम पर भेजी जाने वाली फर्जी एपीके फाइल या ऐप के जरिए मोबाइल हैकिंग से भी सतर्क रहने की सलाह दी गई।

IMG 20240904 WA0139

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि साइबर अपराध प्रायः दो चीजों पर आधारित होता है भय और लालच। अपराधी पहले डर पैदा करते हैं या अधिक लाभ का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। इसलिए किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा नहीं करने की अपील की गई।

IMG 20250821 WA0010

साइबर थाने की पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार हों तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराएं।

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1