समस्तीपुर : करीब चार माह पूर्व अक्टूबर महीने नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर भवानी नर्सिंग होम गली में हुए राहुल हत्याकांड में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अपने पोते को न्याय दिलाने के लिए मृतक के दादा तीन माह दर दर की ठोकर खाने को विवश है। मृतक के दादा नारायण महतो ने फिर से एसपी को आवदेन देकर गिरफ्तारी सुनिश्चत करने की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि 5 अक्टूबर 2025 को किराये के एक मकान में उनके पोते की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर नगर थान में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इसमें उजियारपुर जनकपुर के रामबाबू कुमार, विभूतिपुर रूपौली खुर्द के अंकित कुशवाहा, मिल्की खानपुर के प्रवीण कुमार व मोहनपुर वार्ड सात के आयुष कुमार को नामजद किया गया था।बावजूद अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक गुहार लगाई गई है। बावजूद अधिकारियों के आदेश को भी जिला स्तर पर अनसुना किया जा रहा है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…