समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ताजपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से एक लाख रुपये छीने, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। झोले में कुल एक लाख रुपये और एक मोबाइल फोन था। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि भेरोखड़ा वार्ड संख्या-4 निवासी नीलेश कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाले।

इसके बाद हॉस्पिटल चौक स्थित एटीएम से 50 हजार रुपये और निकाले। कुल एक लाख रुपये झोले में रखकर दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपये वाला झोला छीन लिया और नेशनल हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150