समस्तीपुर : अरविंद प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर जिले के पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर जवानों और अधिकारियों से संवाद किया तथा उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी कठिनाइयों की जानकारी ली। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को बारी-बारी से अपनी बात रखने का अवसर दिया। किसी ने अवकाश स्वीकृति में हो रही देरी की समस्या रखी तो किसी ने सरकारी आवास, बैरक की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण, पारिवारिक कारणों से ड्यूटी समायोजन जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
एसपी ने संबंधित शाखा के पदाधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, जबकि कुछ जटिल मामलों में त्वरित जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है, क्योंकि संतुष्ट और मानसिक रूप से सशक्त पुलिस बल ही बेहतर कानून – व्यवस्था बनाए रख सकता है।
उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्यूटी के साथ-साथ उनके पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन का भी ध्यान रखना विभाग की जिम्मेदारी है। किसी भी कर्मी को समस्या होने पर बेझिझक अपने वरीय अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई। ज्ञात हो कि एसपी अरविंद प्रताप सिंह समय-समय पर स्वयं पुलिस लाइन पहुंचकर इस तरह की बैठक करते हैं, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों की समस्याओं की सीधी जानकारी मिल सके और त्वरित समाधान हो सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मनोबल बढ़ाने वाला कदम बताया।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…