समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं थानाध्यक्ष, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसपी

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टरों व थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस दौरान एसपी ने जिले में बढ़ते चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को फटकार लगायी। वहीं चोरी की घटना को रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना अध्यक्ष को सुनसान इलाके में देर रात गस्ती करने का निर्देश दिया है। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से थाना में लंबित मामले की समीक्षा कर लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आम लोगों की समस्या को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने करें शब्दों में थानाध्यक्षों को बताया है कि आम लोगों की समस्या निष्पादन करने में अगरबारी करने वाले थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। हर सोमवार व शुक्रवार को आमलोगों की समस्या सुनने के लिये थान पर जनता दरबार हर हाल में आयोजित करने का निर्देश उन्होंने दिया। लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में इजाफा और अब तक उसमें उपलब्धि ना मिलने पर एसपी सख्त दिखे। बैठक में एसपी के सख्त तेवर साफ नजर आए, कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानेदारों को फटकार लगाई गई और सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसपी ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ी बाइक चोरी पर भी गहरी चिंता जताते हुए हर थाने को ठोस टारगेट सौंपा और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया।

एसपी ने थानेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने व चोरी में संलिप्त लोगों को पकड़ना आपकी पहली प्राथमिकता में होनी चाहिए। लगातार बाइक चोरी की घटना आपके कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। एसपी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित कांडों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डायल-112 की गश्ती व रिस्पांस को और मजबूत करने पर जोर दिया। डायल-112 के पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों द्वारा घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाने को लेकर एसपी ने उन्हें सम्मानित करने पर भी चर्चा की।

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियो अपलोड करने का निर्देश :

इसके अलावा ई-साक्ष्य ऐप पर महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित वीडियो अपलोड करने का निर्देश एसपी ने दिया। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने, थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती और नियमित अभियान, फरियादियों से शालीन व्यवहार और त्वरित कानूनी कार्रवाई, न्यायालय से प्राप्त परिवाद पत्रों पर शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्षों को रोज सुबह बैठक कर टास्क निर्धारण करने का निर्देश दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता है। निर्देशों की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240904 WA0139

क्राइम मीटिंग के दौरान Samastipur Town Media की खबर छायी रही :

क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने पिछले कुछ दिनों में Samastipur Town Media में प्रकाशित विभिन्न खबरों का जिक्र किया व उन त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया। बीते 28 दिसंबर को कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना पर शराब सूंघने वाले श्वान से जांच कराने के खबर ने क्राइम मीटिंग के दौरान सुर्खियां बटोरी। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को भविष्य में ऐसी गलती ना दोहराने का उन्होंने सख्त निर्देश दिया। इसके अलावे Samastipur Town Media द्वारा लगातार विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और उन चोरी में अब तक कोई सफलता ना मिलने की खबरों का भी जिक्र किया।

FB ADD scaled

बढ़ते चोरी की घटनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष को फटकार लगायी। वहीं चोरी की घटना को रोकथाम के लिए कई दिशा निर्देश दिए। कल्याणपुर थाना, नगर थाना, मुफस्सिल थाना व ताजपुर थाना क्षेत्रों में बीते दिनों हुए आधा दर्जन से अधिक घरों व दुकानों में चोरी मामले में अब तक के अनुसंधान व उसमें मिली सफलता पर एसपी ने अपडेट लिया व सभी चोरी मामले में जल्द से जल्द उद्भेदन कर सामान बरामदगी व बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके अलावे दो दिनों पहले Samastipur Town Media में प्रकाशित पुलिस लाइन में धूल फांक रहे 76 बाॅडी वार्न कैमरे पर भी एसपी ने चर्चा की व विभिन्न थानों में इसे जल्द से जल्द भेजने का उन्होंने निर्देश दिया।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150