Samastipur

समस्तीपुर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई संत गुरु रैदास जी की 649वीं जयंती

समस्तीपुर : संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-23 स्थित प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर नगर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गुरु रैदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रैदास जी महाराज ने समता, बंधुत्व और मानवता पर आधारित समाज की परिकल्पना की थी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और आपसी सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने समाज से भेदभाव, कुरीतियों और असमानता को समाप्त करने का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।

जयंती समारोह में विशाल सम्राट, प्रमोद राम, राजन कुमार, कुणाल राम, पलटू राम, अशर्फी राम, जनक राम, डॉ. गिरीश कुमार, तमन्ने खान, मो. रुबैद, अकरम खान, दशरथ राम, मनमोहन कुमार, पप्पू राम, मनोहर राम, संजीत कुमार, अविनाश कुमार, रंजीत राम, साहेब कुमार एवं आदित्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत गुरु रैदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने तथा समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

3 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल ने आय बढ़ाने में रचा नया रिकॉर्ड, कबाड़ बेचकर 24.12 करोड़ रुपये कमाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में राजस्व सृजन के क्षेत्र में…

4 घंटे ago

पटना में गहरे पानी में डूब रहे थे दो युवक, महिला सिपाही ने बचाने के लिए वर्दी में ही गंगा में लगा दी छलांग

दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह गंगा…

14 घंटे ago

कल 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, समस्तीपुर के 79 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, जूता भी किया गया प्रतिबंधित

समस्तीपुर : कल दो फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को पूरी तरह…

17 घंटे ago