तीन अमृत भारत एक्स समेत 22 ट्रेनों का समय बदला, देख लें पूरी लिस्ट…

परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने तीन अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को इन ट्रेनों की सूची भी जारी की है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशनों पर ही किया गया है। 12 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचने के समय में फरवरी के विभिन्न तारीखों से तो 10 ट्रेनों के खुलने के समय में अप्रैल के विभिन्न तिथियों से बदलाव होगा। इनमें दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनें अधिक हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के अधिसूचना के अनुसार, दरभंगा से 01 अप्रैल से खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दरभंगा से सुबह 08.20 के बदले सुबह 08.15 बजे खुलेगी। वहीं, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्स, दरभंगा से शाम 05.20 के बदले शाम 05.15 बजे खुलेगी। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्स, जयनगर से सुबह 07.20 के बदले सुबह 07.15 खुलेगी। 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल एक्स, सहरसा से सुबह 11.35 के बदले सुबह 11.30 बजे चलेगी।

अमृतसर जाने वाली सरयु यमुना पांच मिनट पहले खुलेगी :
2 अप्रैल से 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर तीन के बदले 02.55 बजे खुलेगी। 03 अप्रैल 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, दरभंगा से अहले सुबह 04.30 बजे के स्थान पर 04.20 बजे खुलेगी। 03 अप्रैल से 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस, जयनगर से सुबह 07.20 बजे के बदले सुबह 07.15 बजे खुलेगी। 04 अप्रैल से 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर तीन के बजाए पांच मिनट पहले 2.55 बजे खुलेगी। 05 अप्रैल से 19624 दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा से दोपहर 02.15 के बदले 02.10 बजे खुलेगी। 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा से निर्धारित समय 03.05 के स्थान पर तीन बजे प्रस्थान करेगी।

इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का समय बदला :
- 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 07.10 बजे दरभंगा
- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 09.35 बजे दरभंगा
- 12212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस सुबह 03.10 बजे दरभंगा
- 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्स. रात 09.05 बजे दरभंगा
- 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस शाम 7.25 बजे दरभंगा
- 19623 मदार-दरभंगा अमृत भारत रात 12.55 बजे दरभंगा
- 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रात 12.45 बजे जयनगर
- 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रात 12.45 बजे जयनगर
- 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस रात 2.10 बजे जयनगर
- 15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे रक्सौल
- 14016 आनन्द विहार-रक्सौल एक्स. रात 10.10 बजे रक्सौल
- 15280 आनन्द विहार-सहरसा एक्स. शाम 7.25 बजे सहरसा





