Samastipur

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रोसड़ा के करियन वार्ड संख्या-3 में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्व. दिलीप पासवान के पुत्र अविनाश कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार, अविनाश की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी है, जो अब अनाथ हो गई है।

बताया जाता है कि दो महीने पूर्व घरेलू विवाद के कारण उनकी पत्नी अमृता देवी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से अविनाश गहरे सदमे और तनाव में थे।परिवार वालों ने बताया कि अविनाश हरियाणा में मजदूरी करते थे, लेकिन पत्नी की मौत के बाद काम छोड़कर गांव लौट आए थे। घटना वाले दिन उन्होंने घर के पास दीवार पर रखे बांस में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए एक वीडियो भी बनाया। मृतक के छोटे भाई छोटू पासवान जब सुबह नाश्ते के लिए उन्हें बुलाने गए, तब वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और वीडियो की जांच की जा रही है।

इस संबंध में रोसड़ा थाना अध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि करियन गांव से युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मोबाइल की जांच की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। एक ही परिवार में दो महीने के भीतर हुई दो मौतों से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर भी परिवार गहरे चिंता में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

8 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago