समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत गुरुवार को समस्तीपुर स्टेशन परिसर से सात नाबालिग बालकों को बाल तस्करी से मुक्त कराया गया। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले किया गया। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट समस्तीपुर के एएसआई शशि कांत तिवारी, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विनय कुमार तथा सीआईबी/एसपीजे के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार एवं स्टाफ, जीआरपी थाना समस्तीपुर के सिपाही गौरव कुमार और एवीए के सहायक परियोजना अधिकारी शिव पूजन कुमार की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन क्षेत्र में मानव तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी।
इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 1 स्थित मुसाफिरखाना (वेटिंग हॉल) के पास सुलभ शौचालय के निकट कुछ बच्चे डरे-सहमे अवस्था में बैठे मिले। टीम को संदेह होने पर बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने पास में मौजूद एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया कि वही उन्हें जालंधर ले जा रहा है, जहां आलू के खेत में मजदूरी कराई जानी थी। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम मौसम कुमार, पवन कुमार, बादल कुमार, बब्लू कुमार, अभिनंदन कुमार, पंकज कुमार और आशीष कुमार बताया। सभी बच्चे मधेपुरा एवं सहरसा जिले के रहने वाले हैं। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजीव कुमार, निवासी सहरसा (बिहार) के रूप में हुई है।
रेसुब के एएसआई शशि कांत तिवारी द्वारा गिरफ्तार आरोपी एवं सभी सातों नाबालिगों को साथ लेकर एवीए के प्रतिनिधि शिव पूजन कुमार के माध्यम से प्राथमिकी तैयार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…