Samastipur

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार को 50 हजार रुपये निकालकर जा रहे एक छात्र के बैग से उच्चकों ने बैग का चैन खोलकर सारा रूपया गायब कर दिया। इसको लेकर पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित छात्र की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग के चंद्रशेखर यादव के पुत्र रोबिन कुमार (26 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया गया है कि उक्त छात्र शहर के बारह पत्थर मुहल्ले में डेरा लेकर रहता है और नर्सिंग स्कूल में पढ़ाई करता है।

काॅलेज का फीस जमा करने के लिये उसके बड़े भाई ने बैंक अकाउंट में 50 हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद बुधवार को वह फीस जमा करने के लिए पैसे निकालकर बैंक से बाहर ज्यों ही निकला की उच्चकें ने बैग का चैन खोलकर रूपये गायब कर दिये। इसका आभास उसे बैंक के बाहर हुआ। इसके बाद उसने नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार जांच की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

5 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

14 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

15 घंटे ago