सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

थानेश्वर मंदिर में चैन स्नैचिंग करने वाले नेपाल-मोतिहारी के 7 स्नेचर गिरफ्तार, घटना को अंजाम देने के बाद ढाबे पर खाना खाते वक्त समस्तीपुर पुलिस ने सभी को दबोचा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को मोतिहारी के पिपराकोठी से गिरफ्तारी किया है। इसमें कुछ अंतरराष्ट्रीय गैंग से भी जुड़े है। गिरफ्तार बदमाशों में तीन बदमाश नेपाल के रहने वाले हैं, वहीं चार बदमाश मोतिहारी के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नेपाल देश के पारसा जिले के पोखरिया थाना के सबेत्रुआ गांव के बैधनाथ राय का पुत्र ढ़ेरी राय, भुलसी राय का पुत्र सुनील राय, मोटर राय का पुत्र हरिशंकर राय और मोतिहारी जिले के भेलाही थाना के आनंद सागर गांव का रामदेव राय का पुत्र मुकेश कुमार के अलावे इसी थाना क्षेत्र के आनंदगठ बेलम गांव का माधव पटेल का पुत्र मिट्ठू पटेल, पिपरिया का विश्वनाथ राय का पुत्र ब्रह्मदेव राय के अलावा पलनतर थाना के बबुईया गांव का हसमुद्दीन गद्दी शामिल है।

पुलिस ने गैंग के सदस्यों को मोतिहारी के पिपराकोठी में एक ढाबे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह सभी समस्तीपुर में घटना को अंजाम देने के बाद रास्ते में रूक कर खाना खा रहे थे। हालांकि इस दौरान गिरोह का मुख्य सरगना जिसके पास स्नेचिंग का सभी आभूषण था वह मौके से फरार हो गया। धराये बदमाशों में से एक के जेब से करीब 10 ग्राम का एक सोने का चेन बरामद किया। वहीं ढाबे के बाह से एक स्काॅर्पियो भी पुलिस ने बरामद की है।

IMG 20260216 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बता दें रविवार को थानेश्वर स्थान मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान जलाभिषेक करने के दौरान आधे दर्जन से अधिक महिलाओं के गले से चेन, मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषणों की स्नेचिंग कर ली गयी थी। इसी दौरान एक महिला के गले से सोने का चेन स्नैचिंग के दौरान गैंग का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस ने छानबीन करते हुए उससे गहन पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि छीनत‌ई की गई चेन उसके साथियों के पास है। उसने बताया कि उसके सभी साथी वापस जाने के लिए निकल ग‌ए होंगे। टीम त्वरित रूप से सक्रिय हो ग‌ई।

IMG 20240904 WA0139

पुलिस के द्वारा जाल बिछाया गया और बदमाशों के पीछे पुलिस की टीम भी लग गई। सभी यहां से निकलकर मोतिहारी के पिपराकोठी में एक लाइन होटल पर रूके। पुलिस टीम भी सभी का पीछा करती हुई मौके पर पहुंची। टीम ने स्कार्पियो समेत सभी को कब्जे में लेकर थाना ले आयी। जहां सभी से गहन पूछताछ की गई। इस दौरान महाशिवरात्रि के दौरान काशीपुर निवासी चंद्रबली राय की पत्नी अश्वमेध देवी से छिनतई की गई सोने के चेन की बरामदगी हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक चेन बरामद की गयी है। फरार मुख्य सरगना व आभूषणों की बरामदगी को लेकर छापेमारी चल रही है।

FB ADD scaled

मोबाईल ट्रेक कर पुलिस ने स्नेचरों को दबोचा :

थानेश्वर मंदिर परिसर में चेन स्नैचिंग करते एक स्नेचर को पुलिस ने जब रंगे हाथों पकड़ा और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने सभी साथियों के नाम बता दिये। गिरोह के एक सदस्य का उसनें मोबाईल नंबर भी दिया। संयोगवश उसका मोबाईल आन था। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेक कर 6 अन्य स्नेचरों को मोतिहारी के पिपराकोठी से गिरफ्तार कर लिया।

यहां देखें वीडियों :

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150