समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 184.5 लीटर शराब किया बरामद, एक बाइक व एक कार भी बरामद

तस्वीर : सांकेतिक 

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर कारवाई करते हुए एक शराब कारोबारी समेत 184.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक व एक कार भी जब्त किया है। पहला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैया डाबर का है जहां देर रात गश्ती के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पीछा किया तो वह बाइक समेत दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की और बाइक पर लदे बोरे की जांच की तो उसमें 22.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब व बाइक समेत उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कारोबारी को गंभीर रूप से चोट लगी हुई थी तो पुलिस कस्टडी में लेकर उसे सदर अस्पताल पहुंची, जहां एक्स-रे के बाद जानकारी मिली की कारोबारी के पैर का हड्डी टूट चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कस्टडी में उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढिया बेलार के शिव कुमार शाह के पुत्र नीरज कुमार (23) के रूप में की गई है।

IMG 20260121 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

वहीं दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ही भूईधारा में गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध कार को देख पुलिस ने जांच की तो उसमें भारी मात्रा में रखा शराब जब्त किया गया। बरामद शराब की मात्रा 162 लीटर आंकी गयी है। सभी शराब 18 कार्टून में रखकर कार की डिक्की में ले कहीं ठिकाने लगाने ले जाया जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने कार समेत शराब बरामद कर लिया। हालांकि शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

IMG 20240904 WA0139

बताया गया है की एक पिकअप पर भी शराब लोड होकर आने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिसिया कारवाई की जानकारी मिलने पर पिकअप भी लेकर चालक फरार हो गया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। वहीं दूसरे मामले में जख्मी शराब कारोबारी का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

यहां देखें वीडियों और चैनल को YouTube पर करें Subscribe :

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150